राजस्थान

Rajasthan पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बीकानेर हाउस में टॅयुरिज्म मीट का आयोजन

Tara Tandi
28 March 2025 10:43 AM IST
Rajasthan पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बीकानेर हाउस में टॅयुरिज्म मीट का आयोजन
x
Jaipur जयपुर । नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में 02 अप्रैल तक चलने वाले नौ दिवसीय राजस्थान उत्सव में प्रदेश के पर्यटन को नए आयाम तक पहुंचाने के लिए गुरुवार को पर्यटन विभाग द्वारा टूरिज्म मीट का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली स्थित पर्यटन उद्योग के अनुभवी और नामी व्यक्तियों के साथ-साथ पर्यटन मंत्रालय और विभिन्न राज्यों के पर्यटन अधिकारियों, ट्रैवल एजेंटों, राजस्थानी और गैर राजस्थानी लोगों को आमंत्रित कर चर्चा की गई।
राजस्थान पर्यटन विभाग की उप निदेशक डाॅ दिपाली शर्मा ने बताया कि पर्यटन पर विशेष रूप से Swing of Nostalgia म्हारो राजस्थान, नाम से म्यूजिक वैरेण्डा के साथ मिलकर टाॅक शो का सफलतापूर्वक आयोजन भी किया गया। जिसमें छह पेनेलिस्टों द्वारा भाग लिया।
उन्होंने बताया कि राजस्थान पर्यटन पूरे देश में 7वां स्थान रखता है तथा पिछले वर्ष में 28 प्रतिशत से भी अधिक देशी एवं विदेशी पर्यटकों बढ़ोतरी हुई है, जो बड़े ही गर्व की बात है।
श्रीमती दिपाली ने बताया कि इस उत्सव के माध्यम से पर्यटन के प्रचार-प्रसार के लिए पूरे बीकानेर हाउस परिसर में पर्यटन स्थलों के कटआउट्स, सेल्फी प्वाईंट, बड़ी स्क्रीन और रंगीन फलैक्स लगाए गए हैं।
इस अवसर पर राजस्थान सरकार की उप आवासीय आयुक्त श्रीमती रिंकू मीणा ने कहा कि राजस्थान सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई पॉलिसी बनाई है। इस पाॅलिसी के माध्यम से राजस्थान के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पर्यटन, एडवेंचर और डेजर्ट टूरिज्म, वन्य जीव पर्यटन, धार्मिक पर्यटन, फेस्टिवल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, पर्यटन स्थलों तक सड़क, हवाई और रेल संपर्क का सुधारीकरण, हेरिटेज होटल और होमस्टे को बढ़ावा, डिजिटल प्रमोशन और मार्केटिंग इको टूरिज्म और सस्टेनेबल टूरिज्म, फिल्म पर्यटन आदि क्षेत्रों के सामूहिक एवं समुचित विकास पर जोर दे रही है।
Next Story