राजस्थान
Udaipur में राज्य स्तरीय समारोह में निकाली गई झाकियों में पर्यटन विभाग को मिला प्रथम पुरस्कार
Tara Tandi
14 Feb 2025 6:59 PM IST

x
Jaipur जयपुर । शासन सचिव पर्यटन रवि जैन ने बताया कि गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर महाराणा भूपाल स्टेडियम, उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में निर्धारित (ब) वर्ग विभागों की झांकियों की श्रेणी में पर्यटन विभाग की "भारत की शान राजस्थान" विषय पर निकाली गई झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
उल्लेखनीय है कि इसी श्रेणी में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को "टीबी हारेगा देश जीतेगा" विषय पर निकाली गई झांकी को द्वितीय स्थान तथा कृषि विभाग को "समन्वित कृषि प्रणाली एवं जैविक खेती मॉडल" विषय की झांकी के लिए तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं जिला (अ) वर्ग झांकियों में "आदिवासी धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल" विषय की झांकी के लिए बांसवाड़ा जिला को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। डूंगरपुर जिला को "आदिम संस्कृति और विरासत" विषय पर आधारित झांकी के लिए द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। बीकानेर जिले को "सोलर पार्क, हेरिटेज वॉक, एक पेड़ माँ के नाम" विषय पर आधारित झांकी के लिए तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।
TagsUdaipur राज्य स्तरीय समारोहनिकाली गई झाकियोंपर्यटन विभागमिला प्रथम पुरस्कारUdaipur state level functiontableaus were taken outtourism departmentgot first prizeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





