राजस्थान

एसपी समेत पुलिस के आला अधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकाला

Admin Delhi 1
29 Jun 2023 11:13 AM IST
एसपी समेत पुलिस के आला अधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकाला
x

सवाई माधोपुर न्यूज़: ईद-उल-जुहा के त्यौहार को लेकर SP हर्षवर्धन अग्रवाला अलर्ट नजर आ रहे हैं। SP हर्षवर्धन अग्रवाला,CO सिटी दीपक गर्ग और मलारना डूंगर थानाधिकारी राजकुमार मीणा ने अतिरिक्त पुलिस जाब्ते के साथ मलारना डूंगर और बहतेंड कस्बों का दौरा कर मुख्य बाजार बस स्टैंड सहित विभिन्न मोहल्लों में फ्लैग मार्च किया। SP अग्रवाला सबसे पहले अचानक पुलिस लवाजमे के साथ भूखा मोड़ पहुंचे। जहां बस स्टैंड सब्जी मंडी मुख्य बाजार सहित विभिन्न मोहल्लों में फ्लैग मार्च किया। उसके बाद बहतेंड कस्बे के बस स्टैंड सहित कस्बे के मुख्य स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द्र के साथ ईद उल जुहा का त्यौहार मनाने का अपील की गई। इसी के साथ ही SP हर्षवर्धन अग्रवाला ने थानाधिकारी राजकुमार मीणा से क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और अपराध की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Next Story