राजस्थान

स्वास्थ्य रोग एवं रक्तदान शिविर का लाभ उठाया

Admin Delhi 1
26 July 2023 12:35 PM IST
स्वास्थ्य रोग एवं रक्तदान शिविर का लाभ उठाया
x

जयपुर न्यूज़: आयकर दिवस के अवसर पर स्टेच्यू सर्किल स्थित आयकर भवन के परिसर में स्वास्थ्य रोग एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। हेल्दी स्माइल्स ग्रुप सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन प्रधान आयकर आयुक्त प्रशांत भूषण की ओर से किया गया। हेल्दी स्माइल्स के अध्यक्ष डॉ समीर शर्मा ने बताया कि शिविर में संतोकबा दुर्लभजी की ओर से रक्तदान की व्यवस्था कराई गई, जिसमें आयकर कर्मचारियों एवं अधिकारियों की ओर से 45 यूनिट रक्तदान किया गया।

शिविर में 200 लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ एवं दवाइयों का लाभ लिया। विभिन्न क्षेत्रों के चिकित्सकों दंत, ह्रदय, नाक कान गला, नेत्र, होमेओपेथी सहित कई तरह के एक्स्पर्ट्स से सुझाव लिए। यहां लोगों ने कई तरह की जांचे भी करवाई और डॉक्टर्स से परामर्श लिया।

Next Story