Tonk: निर्जला एकादशी पर 21 हजार ग्लास शरबत पिलाकर लोगों को किया जाएगा तृप्त

टोंक: निर्जला एकादशी पर शुक्रवार को मोदी फेन्स क्लब टोंक की और से घण्टाघर चौराहे पर केसर इलायची के शर्बत का विशाल लंगर लगाया जाएगा। यह सेवा कार्य लगातार 12वें वर्ष किया जा रहा है।
क्लब के सदस्य राजेश समर्पित, राजभंवर सैनी और प्रमोद बंसल ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी 21 हजार ग्लास शुद्ध केसर इलायची शर्बत से आमजन की सेवा की जाएगी। क्लब के शेलेन्द्र गर्ग और अभिनव जैन ने बताया कि लंगर का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और ठाकुर जी की पूजा के साथ होगा। इसमें पंडित पवन सागर पूजा कराएंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और सनातन धर्म प्रेमी शामिल होंगे। शर्बत में किसी भी प्रकार का रंग या कृत्रिम खुशबू नहीं मिलाई जाती। केवल कागज से बने ग्लास का उपयोग होता है, जिससे पर्यावरण को नुकसान नहीं होता।
ग्रुप एडमिन भगवान भण्डारी ने बताया कि इस बार का शर्बत सेवा कार्यक्रम ऑपरेशन सिंदूर की विजय को समर्पित किया गया है। मोदी फेन्स क्लब टोंक पिछले 12 वर्षों से केवल व्हाट्सएप पर संचालित हो रहा है। अब तक 20 लाख रुपये से अधिक के सेवा कार्य कर चुका है। क्लब का मूल मंत्र है- नर सेवा नारायण सेवा, जीव दया, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित के कार्य।
उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हमें नरेंद्र भाई मोदी जैसा नेतृत्व मिला है। भण्डारी ने सभी सनातन धर्म प्रेमियों से आह्वान किया कि वे भी अपने-अपने क्षेत्रों में इस तरह के सेवा आयोजन करें।





