Tonk: भक्ति माहौल में श्रीराम महायज्ञ की कलश यात्रा निकाली गई

टोंक: जिले के टोडारायसिंह उपखण्ड के ग्राम भासू में नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ कार्यक्रम की महाकलश यात्रा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ।
कलशयात्रा में रंग-बिरंगे परिधान पहनने-ओढऩे 600 महिलाओं ने कलश सिर पर उठाऐ हुए बैण्ड बाजा के साथ रवाना हुए। इस दौरान हाथी पर घासी लाल गुर्जर ने भगवान को सिर लेकर बैठे हुए थे। साथ घोडिय़ों पर ध्वज पताका लिये भक्त लिये हुऐ थे। गांव के सभी मंदिरों के भगवान बियाण में विराजमान करवाकर हजारों की संख्या में ग्रामवासी ने पूरे भक्ति भाव से नाचते गाते हुऐ हर्ष उल्लास के साथ कलश यात्रा मे भाग लिया।
कलश यात्रा गांव के चारभुजा नाथ मंदिर से शुरू होकर ग्राम के मुख्य मार्ग में होकर बस स्टैण्ड से होती हुई लोठ के बालाजी के स्थान पर पहुंची। जहाँ महाआरती हुई और यज्ञकर्ता संत श्री श्री 1008 महामण्लेश्वर मुनीश्वर दास महाराज के सानिध्य में यज्ञ के प्रधान कुण्ड के यजमान भेरुलाल देवलिया ने यज्ञ के लिए अरणि मंथन से अग्नि प्रज्वलित करके आचार्य सुरेश शर्मा पंद्राहेडा वाले के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विद्वान पण्डितों के टीम द्वारा आहुतियां दी गई।
वहीं यज्ञ स्थल पर रामकथा के कथाव्यास श्री देवनारायणाचार्य महाराज ने रामचरित मानस के महत्व को विशेषताओं पर प्रकाश डाला साथ ही गोस्वामी तुलसीदास के जीवन चरित्र पर सुंदर प्रसंग सुनाऐं। इस अवसर पर सरपंच जगराज सिंह नाथावत, यज्ञ समिति के कोषाध्यक्ष सुरेश लाठी, सचिव ओम प्रकाश वैष्णव, चारभुजानाथ मंदिर के पुजारी चेतन प्रकाश शर्मा, राम लाल केवट, भैरु सिंह, कजोड़ बागड़ी प्रहलाद धाकड़, नंद लाल वैष्णव सहित हजारों ग्रामवासी उपस्थित रहे।





