राजस्थान

Tonk: दूल्हे ने शादी को बनाया पर्यावरण मित्र, मेहमानों को भेंट किए पौधे

Admindelhi1
6 Jun 2025 4:00 PM IST
Tonk: दूल्हे ने शादी को बनाया पर्यावरण मित्र, मेहमानों को भेंट किए पौधे
x
पर्यावरण बचाने का संदेश

टोंक: विश्व पर्यावरण दिवस पर टोंक जिले के उनियारा तहसील के आंसलगांव निवासी कैलास मीणा ने अपनी शादी को खास बना दिया। कृषि पर्यवेक्षक कैलास ने 5 जून को शादी के मौके पर डीएसपी रघुवीर सिंह भाटी, पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय उनियारा के स्टाफ मीठालाल, रामरूप और हरिओम को पौधे भेंट किए। उन्होंने आमजन से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की।

कैलास के बड़े भाई राजेश मीणा, जो राजस्थान वेयरहाउस कॉर्पोरेशन टोंक में मैनेजर हैं, उन्होंने भी पर्यावरण सप्ताह के तहत 500 पौधे खरीदे। शादी समारोह में आए मेहमानों को ये पौधे भेंट किए गए।

कैलास मीणा ने 30 मई से 5 जून तक शादी के सभी कार्यक्रमों में शामिल हुए मेहमानों से 11-11 पौधे लगाने का अनुरोध किया। इस मौके पर मीठालाल मीणा, हरिओम जागिंड, सीयाराम मीणा और मिन्टू मीणा भी मौजूद रहे।

Next Story