राजस्थान

Tonk: जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल कैम्प शुरू, प्रतिभाओं को निखारने का मौका

Admindelhi1
26 Jun 2025 7:40 PM IST
Tonk: जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल कैम्प शुरू, प्रतिभाओं को निखारने का मौका
x

टोंक: जिले के टोडारायसिंह उपखंड में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन सॉफ्टबॉल प्रशिक्षण शिविर उपखण्ड की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दतोब में आयोजित होगा। जिसमें जिले के कक्षा 6 से 11 तक अध्यनरत 16 छात्र व 16 छात्राएं ने प्रशिक्षण लिया।

इस 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिले के प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षकों द्वारा सॉफ्टबॉल खेल में प्रशिक्षित किया गया। शिक्षा जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनुभाग माध्यमिक शिक्षा टोंक के निर्देश पर आयोजित किया गया है।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि यूपीएस जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा टोंक राम प्रसाद मीणा रहें, वहीं अध्यक्षता प्रधानाचार्य दतोब प्रधानाचार्य रामस्वरूप जाट ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में शारीरिक शिक्षक तौसीफ अहमद, शंकर लाल जाट, राकेश चौधरी रहें। कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रशिक्षक एवं प्रबंधक शारीरिक शिक्षक परशुराम चौधरी ने किया।

Next Story