राजस्थान

अलवर में वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों के बारे में बताया

Admin Delhi 1
24 April 2023 1:36 PM GMT
अलवर में वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों के बारे में बताया
x

अलवर न्यूज़: अलवर जिला एक्स सर्विसेज लीग की बैठक रविवार को जिला कार्यालय में हुई। जिसमें जिले के सभी तहसील अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में लीग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रिगेडियर करतार सिंह यादव शामिल हुए। इस मंच पर उन्होंने वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम के दौरान लीग जिलाध्यक्ष रोहिताश्व चौधरी ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रिगेडियर करतार सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर कर्नल माहेर सिंह यादव, सेनापति रामजस यादव, सूबेदार सुल्तान सिंह नेहरा, महावीर सिंह, मान सिंह, कैप्टन जय सिंह नरूका, राम सिंह नरूका, हजारी लाल गुर्जर, गिर्राज सिंह, महन सिंह, अशाेक शर्मा, श्यराज सिंह यादव, राम सिंह गुर्जर, श्यामाराम चौधरी, रतन सिंह यारव, राजकुमार सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे। संचालन सीपीओ रमेश यादव ने किया।

Next Story