राजस्थान

विश्व आदिवासी पर आज भाजपा सांसद किरोड़ी तिरंगे झंडे के साथ जयपुर के लिए करेंगे कूच

Renuka Sahu
9 Aug 2022 3:03 AM GMT
Today BJP MP Kirori will travel to Jaipur with tricolor flag on world tribal
x

फाइल फोटो 

राजस्थान की राजनीति में ईआरसीपी का मुद्दा गरमाता जा रहा है। भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीना दौसा जिले से अपने समर्थकों संग जयपुर आज कूच करेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजस्थान की राजनीति में ईआरसीपी का मुद्दा गरमाता जा रहा है। भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीना दौसा जिले से अपने समर्थकों संग जयपुर आज कूच करेंगे। किरोड़ी समर्थकों ने 2 लाख भीड़ जुटने का दावा किया है। लेकिन किरोड़ी के कूच ने भाजपा ने दूरी बना ली है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया समेत भाजपा नेता किरोड़ी के कूच मुंह फुलाए हुए है। भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा दौसा के न्यांगल प्यारीवास से जल क्रांति आंदोलन का आगाज करने जा रहे हैं। यहां होने वाली जनसभा के बाद 75 विधानसभा क्षेत्र के 75 हजार लोग अपने हाथों में तिरंगा लेकर जयपुर कूच करेंगे। जहां मुख्यमंत्री आवास के घेराव करने की योजना है। किरोड़ी मीणा के इस कार्यक्रम को उनके शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। किरोड़ी लाल को दौसा जिले के कांग्रेस एवं भाजपा विधायकों को समर्थन मिल रहा है। गहलोत के मंत्री मुरारी लाल मीना और पायलट कैंप के विधायक जीआर खटाना ने किरोड़ी का खुलकर समर्थक किया है। लेकिन किरोड़ी की धुर विरोधी और दौसा से भाजपा सांसद जसकौर मीना ने भी दूरी बना ली है।

दो लाख भीड़ जुटने का दावा
भाजपा नेता ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने के मामले सीएम गहलोत पर निशाना साधते रहे हैं। नए सियासी समीकरणों के तहत भाजपा नेताओं ने अपनी ही पार्टी के सांसद किरोड़ी लाल के जयपुर कूच से दूरी बना ली है। किरोड़ी लाल मीना इस कार्यक्रम में 2 लाख लोगों के जुटने का दावा कर रहे हैं। वहीं भाजपा नेता और पदाधिकारियों ने अप्रत्यक्ष रूप से इस कार्यक्रम से दूरी बना ली है। इसकी सबसे बड़ी वजह सिरोही में हो रही बीजेपी की प्रदेश स्तरीय विस्तार प्रशिक्षण वर्ग है, जिसमें पार्टी के तमाम बड़े नेता और पदाधिकारी पहुंच रहे हैं। लेकिन 9 अगस्त को जब यह कार्यक्रम होगी तब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सिरोही में मौजूद रहेंगे। मतलब किरोड़ी लाल मीणा के इस कार्यक्रम में यह बड़े दिग्गज भाजपा नेता नहीं दिखेंगे।
विश्व आदिवासी दिवस ने लिया राजनीतिक रंग
किरोड़ी लाल मीणा 9 अगस्त को दौसा जिले में पिछले कुछ वर्षों से विश्व आदिवासी दिवस के रूप में आयोजन करवाते आए हैं, लेकिन इस बार इसे राजनीतिक रंग देते हुए, पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना की मांग इस कार्यक्रम के जरिए बुलंद की जाएगी। कार्यक्रम में मीणा ने पार्टी के सभी नेताओं को आमंत्रित किया है, लेकिन कार्यक्रम को पूरी तरह सामाजिक भी बताया है। किरोड़ी मीणा इस सामाजिक कार्यक्रम को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हुए गहलोत सरकार पर राजस्थान ईस्टर्न कैनाल परियोजना (ERCP) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाने के लिए केंद्र को संशोधित डीपीआर भेजे जाने का दबाव बनाएंगे। जिसमें इस प्रोजेक्ट में जल निर्भरता 50 के बजाय 75% दर्शाई गई हो।
Next Story