राजस्थान

2023 चुनाव जीतने के लिए गहलोत रिवाज बदलो यात्रा निकालेंगे

Teja
18 Feb 2023 12:08 PM GMT
2023 चुनाव जीतने के लिए गहलोत रिवाज बदलो यात्रा निकालेंगे
x

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार रिपीट होगी का दावा बजट में की गई जनहित और विकास की घोषणाओं के आधार पर कर रहे है दावे को अमलीजामा पहनाने के लिए मार्च-अप्रेल में भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर राज्य में रिवाज बदलो यात्रा निकालेंगे जैसा की अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने देश के राज्यों के कांग्रेस संगठन को दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के लिए निर्देशित किया है।

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रिवाज बदलो यात्रा के जरिये प्रदेशभर में सरकार के द्वारा किए गए जनहितार्थ के काम और कार्यशैली का प्रचार प्रसार करेंगे सरकार ने अपने आखिरी बजट में जनता को कितनी सहूलियतें दी है यह भी बताया जायेगा। गहलोत का मुख्य मंतव्य है कि आम जनतक सरकार की नीति नीयत की जानकारी पहुंचाई जाई इसके लिए जो दिखता है वो बिकता है कि थीम पर चलने के लिए मुख्यमंत्री रिवा बदलो यात्रा निकालने जा रहे है जो गांव गांव शहर शहर निकाली जायेगी बताया जायेगा कि केन्द्र की मोदी सरकार के नौ साल के शासन में देश की राजनैतिक आर्थिक और सामाजिक स्थिति कितनी खराब हुई है

महंगाई, बेरोजगारी और हाई लेवल पर भ्रष्टाचार ने किस कदर देश की स्थिति खराब की है। मुख्यमंत्री मोदी सरकार की नीति नियत, भाई भतीजावाद की नीति के कारण राज्यों के साथ केन्द्र प्रदत्त योजनाओं में राज्यें के हिस्से की अनदेखी की जा रही है इस बात का भी जनता के सामने यात्रा के जरिये खुलासा किया जायेगा। गहलोत अपनी सरकार के चार साल में लागू की गई जनता से सीधे जुडे योजनाओं में चिकित्सा, चिंरजीवी, किसान कर्ज माफी शिक्षा क्षेत्र का प्रचार प्रसार करने के लिए रिवाज बदलों यात्रा का फायदा 2023 के विधानसभा चुनाव जीतने के लिए सरकारी स्तर से लेकर प्राइवेट एजेंसी तक का सहारा लिया जायेगा हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ कि रिवाज बदलों यात्रा वाहनों अथवा पैदल होगी इसमें कहां कितनी सभायें होगी यह तय नहीं है।

Next Story