राजस्थान
अब तक 42,912 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने किया घर पर ही मतदान
Tara Tandi
15 April 2024 10:27 AM IST

x
जयपुर । लोकसभा आम चुनाव-2024 में 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाता तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की पहल पर पहली बार घर से ही उत्साहपूर्वक मतदान कर रहे हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के अंतर्गत प्रदेश में 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाता तथा दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा का विकल्प दिया गया है। प्रदेश में अब तक 32237 बुजुर्ग तथा 10675 दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान करने की सुविधा का लाभ लिया है।
उन्होंने बताया कि विशेष मतदान दल ऐसे मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ डाक मतपत्र के माध्यम से उनका मतदान करवा रहे हैं। प्रथम चरण के लोकसभा क्षेत्रों में होम वोटिंग के लिए मतदान की प्रक्रिया 13 अप्रैल तक थी। किसी कारण से मतदाता के होम वोटिंग के लिए अनुपस्थित या वंचित रह जाने पर दूसरा चरण 15 से 16 अप्रैल के बीच होगा। दूसरे चरण के लिए हम वोटिंग की प्रक्रिया रविवार से आरंभ हुई।
Tags42912 बुजुर्गदिव्यांग मतदाताकिया घरमतदान912 elderlydisabled voterswent homevotedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





