राजस्थान

प्राइवेट कंपनी में इन्वेस्टमेंट करवाकर ठगों ने हड़पे लाखों रुपए

Admin4
16 Aug 2023 11:47 AM GMT
प्राइवेट कंपनी में इन्वेस्टमेंट करवाकर ठगों ने हड़पे लाखों रुपए
x
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर प्राइवेट कंपनी में इन्वेस्टमेंट करवाकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट कंपनी में कई लोगों ने पैसा लगाया था। पीड़िता ने आरोपियों के कहने पर कंपनी में 9500 रुपए लगाए थे। ढाई महीने बाद पीड़िता ने रुपए मांगे तो आरोपियों ने लौटने से मना कर दिया। मॉडल टाउन की सुमेस्ता पुत्री काशीराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि नवीन चौधरी, विष्णु और गुरसेवक उसके परिचित है। तीनों ढाई महीने पहले उसके पास आए थे और उसे डेको डेमो नाम की एक कंपनी के बारे में बताया। तीनों ने कहा था कि कंपनी लोगों से कुछ रुपए लेती और कुछ समय बाद अतिरिक्त लाभ के साथ उन्हें रुपए लौटा देती है। आरोपियों के कहने पर कंपनी में 9500 रुपए इन्वेस्टमेंट किए। पिछले दिनों जब कंपनी से जुड़े लोगों से रुपए लौटाने की बात कही तो आरोपियों ने रुपए लौटाने से मना कर दिया। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल कर रहे हैं।
Next Story