राजस्थान
उदयपुर में एक सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी सहित तीन भाजपा में हुए शामिल
Admindelhi1
20 March 2024 8:32 AM GMT
![उदयपुर में एक सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी सहित तीन भाजपा में हुए शामिल उदयपुर में एक सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी सहित तीन भाजपा में हुए शामिल](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/03/20/3612158-bb49588a7fe9084494597d6957243ebc.webp)
x
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की उपस्थिति में इनको सदस्यता दिलाई गई।
उदयपुर: उदयपुर में भारतीय जनता पार्टी की आज तीन लोकसभा की कलस्टर बैठक के बाद एक रिटायर्ड आरएएस अधिकारी सहित तीन जनों ने भाजपा की सदस्यता ली। यहां भुवाणा में ओपेरा गार्डन में हुई बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की उपस्थिति में इनको सदस्यता दिलाई गई।
चित्तौड़गढ़ के भदेसर पूर्व प्रधान कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह चुंडावत,सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी सीडी चारण और पार्षद लोकेश गौड़ भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने उपरना पहना कर तीनों का स्वागत किया। चुंडावत वैसे जयपुर में ही भाजपा में शामिल हो गए लेकिन आज मेवाड़ की भाजपा की टीम के बीच उनको भाजपा में शामिल करते हुए स्वागत किया गया।
Tagsराजस्थानउदयपुरएक सेवानिवृत्तआरएएसअधिकारीतीन भाजपाशामिलभारतीय जनता पार्टीतीन लोकसभाकलस्टरबैठकरिटायर्डसहिततीन जनोंभाजपासदस्यताभुवाणाओपेरा गार्डनमुख्यमंत्रीभजनलाल शर्माभाजपा प्रदेशअध्यक्ष सीपी जोशीउपस्थितिRajasthanUdaipurone retiredRASofficerthree BJPincludedBharatiya Janata Partythree Lok Sabhaclustermeetingretiredincludingthree peopleBJPmembershipBhuwanaOpera GardenChief MinisterBhajanlal SharmaBJP StatePresident CP Joshipresenceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Admindelhi1 Admindelhi1](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Admindelhi1
Next Story