राजस्थान

व्यवसायी पर चाकू से हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

Admin4
11 Aug 2023 9:50 AM GMT
व्यवसायी पर चाकू से हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार
x
उदयपुर। उदयपुर गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने किराणा व्यवसायी पर लूट की नीयत से चाकू से हमलाकर घायल करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि हेमंत सुहालका निवासी काया फलां चणबोर ने 29 जुलाई को मामला दर्ज करवाया था। उसके मकान के नीचे ही उसकी किराणे की दुकान है। 28 जुलाई को रात 8.30 बजे दो युवक मुंह पर कपड़ा बांध कर दुकान के बाहर खड़े थे। उसने वहां खड़े होने का कारण पूछा तो उन्होंने अपने आपको सुरमाल का मेहमान बताया।
कुछ देर बाद दोनों वहां से चले गए और रात करीब 9 बजे वापस आए। दोनों ने उसे आवाज लगाई और सामान खरीदना बताया। इस पर उसने दुकान का गेट खोला तो दोनों बदमाश दुकान के अंदर घुस गए और चाकू दिखाकर पैसों की मांग की। उसने पैसे देने से इंकार किया तो एक आरोपी ने उसके हाथ पर चाकू मार दिया। शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। मामला दर्ज होने पर थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने नाहर सिंह उर्फ नारू पुत्र निवासी चणबोरा काया गोवर्धनविलास, आनंद उर्फ अनिल निवासी फला उम्बिया घाटी काया गोवर्धनविलास और नरेश निवासी फला उम्बिया घाटी काया गोवर्धनविलास को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
Next Story