राजस्थान

कोचिंग छात्र को चाकू मारने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Admin4
22 April 2023 7:16 AM GMT
कोचिंग छात्र को चाकू मारने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
x
कोटा। कोटा गुमानपुरा थाना क्षेत्र में छावनी फ्लाईओवर के पास बुधवार को कोचिंग छात्र को चाकू मारने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। इनमें दो नाबालिगों को निरुद्ध करवाया गया है। चाकू लूट के इरादे से मारे गए क्योंकि बदमाश उसकी जेब टटोल रहे थे, लेकिन उसके पास कुछ नहीं मिला। सीआई मुकेश मीणा ने बताया कि बीकानेर निवासी कोचिंग छात्र अशोक विज्ञाननगर में रहता है। वह सुबह साइकिल से गुमानपुरा में आया था। छावनी फ्लाईओवर के पास उसकी दो-तीन लड़कों से कहासुनी हो गई। वो उसे पहले से नहीं जानता था। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों की आपस में गाली-गलौच होने लगी और तीनों ने मिलकर अशोक के हाथ पर चाकू से वार कर भाग गए। पुलिस ने मामले में समीर अब्बासी निवासी झालावाड़ हाल मोखापाड़ा को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ पहले से 5 केस दर्ज है।
Next Story