राजस्थान

हजारों बेरोजगारों को दस्तावेज सत्यापन का इंतजार: प्रदेशाध्यक्ष राधे मीणा

Admin Delhi 1
1 Nov 2022 1:04 PM GMT
हजारों बेरोजगारों को दस्तावेज सत्यापन का इंतजार: प्रदेशाध्यक्ष राधे मीणा
x

जयपुर न्यूज़: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पिछले 2 माह के भीतर भीतर कई भर्तियों के परिणाम जारी किए है परंतु इसमे से 5 भर्तियों का दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम तक जारी नही किया गया। राजस्थान युवा बेरोजगार महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष राधे मीणा ने जल्द से जल्द दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम जारी करवाने की मांग की है। हजारों बेरोजगार अभ्यर्थी दास्तावेज सत्यापन का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम जारी करके चयनित अभ्यर्थियों का दास्तावेज सत्यापित करना चाहिए जिससे उनमें राहत हो सके।

निम्न पदों पर दस्तावेज सत्यापित होने शेष है।

(1) प्रयोगशाला सहायक भर्ती में विज्ञान विषय के 817 पद भूगोल के 169 होम साइंस के 33 पद।

भुगोल एवं होम साइंस का परिणाम 2 सितंबर व विज्ञान का 29 सितंबर को जारी हुआ। कुल 1019 पदों पर भर्ती हुई।

(2) कनिष्ठ अनुदेशक ( कार्यशाला गणना एवं विज्ञान ) सीधी भर्ती 2018 परीक्षा परिणाम 14 अक्टूबर 2022 को जारी हुआ।कुल पद 43 पदों पर भर्ती का आयोजन हुआ।

(3) कनिष्ठ अभियंता से सीधी भर्ती परीक्षा 2022 (कृषि विभाग) 189 पदों पर भर्ती का आयोजन किया गया था जिसका परिणाम 14 अक्टूबर को जारी कर दिया गया है।

(4) पुस्तकालयाध्यक्ष सीधी भर्ती परीक्षा 2022 कुल 460 पदों पर आयोजित हुई जिसका परिणाम 14 अक्टूबर को जारी कर दिया गया है।

(5) शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती 2022 का परिणाम 21 अक्टूबर को जारी हुआ यह लगभग 5546 पदों का परिणाम 21 अक्टूबर को जारी हुआ।

Next Story