राजस्थान

बाणमाता में चल रहे भोजनशाला में हजारों श्रद्धालुओं ने निशुल्क प्राप्त किया भोजन

Shantanu Roy
2 April 2023 10:38 AM GMT
बाणमाता में चल रहे भोजनशाला में हजारों श्रद्धालुओं ने निशुल्क प्राप्त किया भोजन
x
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ क्षेत्र के बंबोरी स्तिथ बाणमाता सेवा संस्थान द्वारा 22 मार्च से चल रहे बाण माताजी मंदिर में सप्तम भंडारे का समापन कन्या पूजन व ध्वजा रोहण के साथ सम्पन्न हुआ। 9 दिन से चल रहे भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने निशुल्क भोजन प्राप्त किया। इस अवसर पर बाणमाता सेवा संस्थान में संस्थापक सदस्य भीखाराम जणवा, मदनसिंह, गोविंदराम माली, किशोर सीरवी, रमेश कोइंबुतूर, भगाराम माली, संस्थापक महेन्द्र सिंह सामूजा, अध्यक्ष रतन जणवा, परम वीरसिंह, हर्ष वर्धन सिंह, भानु दादा, गणेश जणवा, दिनेश जणवा लुणावा, विक्रम गहलोत, जेठूसिंह, किशन माली, अनिल मालवीया, हरमत माली, दिप सिसोदिया, भूपेंद्र सिंह, रामसा जणवा धनी, रामसा मथानिया, सतीश गहलोत के अलावा महिला अध्यक्ष पायल सक्रिय हैं।
Next Story