राजस्थान

मुख्यमंत्री जन आवास योजना में तीन किश्त से कम जमा कराने वालों के होंगे निरस्त

Shantanu Roy
1 March 2024 4:35 PM IST
मुख्यमंत्री जन आवास योजना में तीन किश्त से कम जमा कराने वालों के होंगे निरस्त
x
राजसमंद। राजसमंद मुख्यमंत्री जन आवास योजना में पिछले सात साल से निर्माण जारी है, लेकिन अभी तक आवंटियों को सुविधाएं नहीं मिल रही है। पाइप लाइन, एसटीपी, गार्डन और आंगनबाड़ी आदि का अभी तक कोई अता-पता नहीं है। अब नगर परिषद प्रशासन की ओर से एक, दो और तीन किश्त से कम जमा कराने वाले आवंटियों के आवंटन निरस्त करने की तैयारी है।शहर के देवथड़ी पुलिस लाइन के पीछे मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत 1072 मकानों का 2017 में शिलान्यास हुआ था। निर्माण कार्य फरवरी 2021 में पूरा होना था, लेकिन कोरोना के कारण समय सीमा को बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2022 कर दी गई थी। संबंधित ठेकेदार फर्म ने 288 मकानों के निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ दिया था। सितम्बर 2023 में ठेकेदार ने फिर से काम शुरू किया, लेकिन अभी भी काम गति नहीं पकड़ पाया है। एसटीपी के लिए खोदा गया गड्ढ़ा अभी तक ऐसे ही पड़ा है। इसके तहत आंगनबाड़ी केन्द्र, पार्क आदि का निर्माण भी करवाया जाना है। पाइप लाइन के लिए 2.63 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है, डीएमएफी फंड से उसकी स्वीकृति का इंतजार है। वर्तमान में 40-50 परिवारों ने वहां पर रहना शुरू कर दिया है, लेकिन स्थिति यह है कि रोडलाईटों के नाम पर खानापूर्ति हो रखी है। सडक़ें भी एक-दो फ्लेटों के बीच बनी है। बच्चों के लिए खेलने के लिए पार्क तक नहीं है। पानी भी बोरिंग का उपयोग करना पड़ रहा है। मैंने अभी हाल ही मैं पदभार ग्रहण किया है। मुयमंत्री जन आवास योजना की प्रगति की जानकारी लेकर उसमें जो कमियां हैं उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
Next Story