राजस्थान

चोरों ने सूने मकान को फिर बनाया निशाना, 35 हजार की नगदी और गहने लेकर हुए फरार

Admin4
26 Dec 2022 2:49 PM GMT
चोरों ने सूने मकान को फिर बनाया निशाना, 35 हजार की नगदी और गहने लेकर हुए फरार
x
अलवर। शहर में चोरों के हौसले बुलंद होने के चलते आए दिन चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के काला कुआं का है। चोरों ने सेक्टर 2 में स्थित एक मकान को निशाना बनाया। चोर मकान का मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सामान सहित नगदी लेकर फरार हो गए।
चोरों ने कमरे में रखी 6 सोने की गिन्नी, करीब 1 किलो की चांदी, महंगी साड़ियां और कुछ महंगे गिफ्ट चोरी कर ले गए। मकान मालिक राजपाल यादव ने चोरी होने की सूचना अरावली विहार थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
मकान मालिक राज पाल यादव ने बताया कि उनकी रीड की हड्डी में परेशानी होने के चलते वह 15 दिन पहले इलाज कराने के लिए जयपुर गए हुए थे। राजपाल यादव मकान जयपुर जाने से पहले घर का ताला लगाकर गए थे। 15 दिन बाद इलाज कराकर जयपुर से घर लौटे तो देखा कि बाहर का जाली के गेट पर कुंडी लगी हुई थी और अंदर लकड़ी का गेट का ताला टूटा हुआ था।
उसके बाद उन्होंने अंदर जाकर देखा तो जमीन पर सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखी सोने की 6 गिन्नियां, करीब 35 हजार रुपए की नगदी सहित महंगी साड़ियां सहित गिफ्ट रखे हुए थे। चोर उनको लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने सूटकेस, अलमारी, ब्रीफकेस सहित अन्य चीजों का ताला तोड़ दिया, और घर का पूरा सामान जमीन पर बिखरा हुआ मिला। इस पर उन्होंने फोन पर पुलिस को चोरी की वारदात की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। पुलिस ने चोरी का मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Admin4

Admin4

    Next Story