चोरों ने एक साथ दो दुकानों में की चोरी, नकदी लेकर हुए फरार

सीकर न्यूज़: सीकर रानोली थाना इलाके में चोरों ने दो दुकानों में चोरी की। चोरों ने पहले मेडिकल दुकान का ताला तोड़ा उसके बाद किराणा की दुकान में चोरी की। सुबह दुकानदार शाॅप पर पहुंचे तो दुकान के ताले टूटे होने पर चोरी की का पता चला। दुकानदार ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रानोली थाने में चोरों ने दो दुकानों में चोरी कर करीब एक लाख रुपए की नगदी चुरा ली। थाने में चीनमय और मुकुन्दाराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि रात को चोरों ने दुकान के ताले तोड़ दिए। चोर जीणमाता रोड पर मेडिकल दुकान में घुसे और शटर तोड़कर दुकान के गल्ले में रखे करीब 30 हजार रुपए निकाल लिये।
इसके बाद चोरों ने पास में स्थित किराणे की दुकान के भी ताले तोड़े। चोरों ने दुकान के गल्ले में रखे 85 हजार रुपए चोरी कर लिये। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। आसपास की दुकान में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। मामले की जांच एएसआई श्रवण कुमार कर रहे हैं।





