राजस्थान

मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगाई सेंध

Admin4
27 April 2023 7:12 AM GMT
मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगाई सेंध
x
कोटा। कोटा शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने सुने मकान में सेंध लगाई है। बदमाश मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। ओर सोने चांदी के जेवर, नगदी जरूरी कागजात लेकर फरार हो गए। बदमाश जाते समय पोर्च में खड़ी स्कूटी भी साथ ले गए। वारदात के समय पीड़ित परिवार कानपुर गया हुआ था। वापस लौटने पर चोरी का पता लगा। पीड़ित परिवार ने चोरी की शिकायत थाने में दी है। घटना न्यू आकाशवाणी कॉलोनी की है।
संचित यादव ने बताया कि वो कोचिंग करने के अपनी मां के साथ कोटा में रहता है। पिता आर्मी में है। शनिवार को काम की वजह से मां के साथ कानपुर गया था। घर में कोई नहीं था। मकान के बाहर का ताला लगा हुआ था। तीन दिन बाद वापस लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। ऐसा लगता है बदमाशों तसल्ली से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान से सोने चांदी के गहने, नगदी, जरूरी कागजात चोरी हुए है। मकान में रखी स्कूटी भी चोर अपने साथ ले गए। तीन दिन में बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पड़ोसियों ने बताया कि कुछ दिन से संदिग्ध युवक इस इलाके में रैकी कर रहे थे।
Next Story