राजस्थान

सिरोही जिले में चोरों ने पति के सामने किया पत्नी का गैंग रेप, 3 आरोपी हिरासत में

Admin Delhi 1
12 Nov 2022 11:17 AM GMT
सिरोही जिले में चोरों ने पति के सामने किया पत्नी का गैंग रेप, 3 आरोपी हिरासत में
x

क्राइम न्यूज़: राजस्थान के सिरोही जिले के रोहिड़ा थाना क्षेत्र में चारों ने एक अधेड़ उम्र की महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के पति को बंधक बना उसके सामने ही सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार घटना बुधवार को हुई। पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी, जिसके बाद कई दिनों तक पीड़ित परिवार से घर से नहीं निकला। शुक्रवार को दंपती ने हिम्मत जुटा पुलिस में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार अधेड़ उम्र की महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

महिला के पति को बंधक बना लिया: रोहिता थानाधिकारी के मुताबकि थान क्षेत्र में पड़ने वाले एक मकान में चार बदमाश रात को चोरी करने की नियत से घुसे। बदमाशों ने चांदी के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ किया। उसके बाद घर में मौजूद महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के पति को बंधक बना गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने चारों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी ममता गुप्ता ने लिया जायजा: सिरोही पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, डीएसपी जेठूसिंह करनोत और थानाधिकारी देवाराम मय जाब्ता घटना स्थल पर पहुंचे। मामले की पूरी जानकारी ली। एसपी ममता गुप्ता के निर्देश पर टीमें गठित की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जबकि फरार एक आरोपी की तलाश की जा रही है।

Next Story