राजस्थान

मंदिर की दानपेटी पर चोरों ने किया हाथ साफ

Admin4
13 Feb 2023 12:27 PM IST
मंदिर की दानपेटी पर चोरों ने किया हाथ साफ
x
जयपुर। जयपुर शासन सचिवालय की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है. राजस्थान के सबसे सुरक्षित स्थान माने जाने वाले सचिवालय परिसर में स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में चोरी हुई है. घटना रविवार (Sunday) देर रात की है. सचिवालय पुलिस (Police) अब सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है. इस वारदात से पता चलता है कि चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दान पेटी को ही तोड़कर दान राशि उड़ा ली. ये मंदिर मंत्रालय भवन के पीछे ही है.
सवाल उठ रहे हैं कि हाई सिक्योरिटी एरिया में मौजूद मंदिर से कैसे चोरी करके ले गए और किसी को कानों कान खबर नहीं हुई. ये सुरक्षा के मद्दनेजर बड़ी चूक है. अब तक की जानकारी के मुताबिक चोर मंदिर में रखी दानपेटी को तोड़ उसमें रखे पैसे उड़ा ले गए, जबकि मंदिर में लगे 19 चांदी (Silver) के छत्र को छुआ तक नहीं. सचिवालय मंदिर में इस तरह की चोरी होने की घटना से कर्मचारी नाराज हैं. परिसर में तैनात पुलिस (Police) भी इस मामले को अपने एंगल से देख रही है. अब फुटेज के सहारे जानने की कोशिश की जा रही है कि आखिर चोर आए और गए तो किस रास्ते?
सचिवालय में चमत्कारेश्वर शिव मंदिर मंत्रालयिक भवन और लाइब्रेरी भवन के पास बने पार्क में है. इसकी एक तरफ मुख्यमंत्री (Chief Minister) कार्यालय का भवन है. सचिवालय कर्मचारी मंदिर दर्शन के लिए जाते रहते हैं. इस तरीके से चोरी होने पर कर्मचारी न केवल हैरान हैं बल्कि नाराज भी हैं. उनका कहना है कि मंदिर से चोरी हो जाती है तो कल को दफ्तरों में रखी महत्वपूर्ण फाइलें सुरक्षित रहेंगी इसको लेकर क्या गारंटी है? सचिवालय परिसर से चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी तीन बार बाइक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसको लेकर सचिवालय कर्मचारियों में नाराजगी है. चोरों का आज तक सुराग तक पुलिस (Police) लगा नहीं पाई है.
Next Story