राजस्थान

चोरों ने पीछे से घर किया साफ, लाइसेंसी बंदूक भी लेकर फरार

Admin4
28 Dec 2022 11:37 AM GMT
चोरों ने पीछे से घर किया साफ, लाइसेंसी बंदूक भी लेकर फरार
x
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में सर्दी बढ़ने के साथ ही रात के समय चोर ज्यादा सक्रिय हो चुके हैं। बीती रात चोर एक मकान की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के जेवर व नकदी चोरी कर ली। सबसे बड़ी बात है कि मकान में रहने वाला परिवार रात को घर में ही सो रहा था। सोमवार सुबह परिवार के लोगों के जागने पर इस घटना के बारे में पता चला।
गुलाबपुर थाना प्रभारी गजाराज चौधरी ने बताया कि बीती रात को चोरों ने आगूचा के भेरू खेड़ा गांव में चंपालाल पुत्र दयाराम गुर्जर के घर को निशाना बनाया। चंपालाल ने बताया कि उसका परिवार करीब 11 बजे सो गया था। इसे बाद रात को एक कमरे की खिड़की तोड़कर चोर घर में आए। और मकान में रखी लाइसेंस बंदूक, 8 तोला सोने व डेढ़ किलोग्राम चांदी के जेवरात व 20 हजार रुपए चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी पीड़ित परिवार के सुबह 6 बजे उठने के बाद हुई। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
Admin4

Admin4

    Next Story