- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- हर संकट से उबार देते...

x
आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना जाता हैं इनकी नीतियां देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया हैं जिसका अनुसरण अगर कोई व्यक्ति करता है तो उसका पूरा जीवन सरल और सफल हो जाता हैं।
चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर पहलु पर अपनी नीतियों का निर्माण किया है जिसका पालन करने से व्यक्ति को लाभ मिलता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के द्वारा कुछ ऐसे लोगों के विषय में बताया हैं जिनका साथ हर दुख और संकट में मनुष्य की सबसे बड़ी ताकत बनता है और उसे परेशानियों से भी उबार देता हैं तो आज हम अपने इस लेख में इसी विषय पर चाणक्य नीति बता रहे हैं तो आइए जानते हैं आज की चाणक्य नीति।
आज की चाणक्य नीति—
आचार्य चाणक्य की नीति अनुसार जो पति पत्नी सुख दुख में एक दूसरे के साथ परछाई बनकर रहते हैं उन्हें मुश्किल वक्त में भी कोई परेशानी नहीं होती हैं कठिन वक्त में समझदार जीवनसाथी का साथ व्यक्ति के लिए ढाल की तरह काम करता हैं क्योंकि मनुष्य समझदार और संस्कारी जीवनसाथी के कारण सफलता की सीढ़िया चढ़ सकता हैं। हर माता पिता के लिए उसकी संतान सहारा होती हैं एक अच्छे आचरण वाली संतान माता पिता पर कभी किसी तरह का दुख या मुसीबत नहीं आने देती हैं। चाणक्य नीति कहती हैं कि आज्ञाकारी संतान का साथ अगर हो तो मनुष्य हर संकट को आसानी से पार कर लेता हैं।
चाणक्य नीति की मानें तो मनुष्य का व्यवहार और संगत उसकी सफलता में अहम रोल अदा करता है अच्छी संगत होने से व्यक्ति सफलता की ओर बढ़ता चला जाता हैं लेकिन बुरी संगत उसे दुख परेशानियों से घेर देती हैं ऐसे में अगर अच्छे लोगों का साथ हो तो व्यक्ति हर मुसीबत को पार कर सकता हैं।

Tara Tandi
Next Story