राजस्थान
Ajmer उत्तर में नहीं रहेगी पेयजल समस्या, सड़कों का नेटवर्क भी होगा मजबूत
Tara Tandi
10 May 2025 10:31 AM IST

x
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 270 करोड़ रूपये की योजना की है। इसकी वित्तीय स्वीकृति भी जारी हो गयी है। जल्द काम शुरू होगा। आने वाले दिनों में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र पेयजल के क्षेत्र में अग्रणी होगा। इसी तरह सड़कों का भी पूरा नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। शहर की एक भी सड़क क्षतिग्रत नहीं रहेगी।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को लोहागल में पानी की टंकी और पाइप लाईन कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने शाम को विभिन्न स्थानों पर सड़क विकास कार्यों का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर क्षेत्र में बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या का निराकरण करने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है। क्षेत्र में 40 करोड़ रूपये की लागत से नालों का निर्माण किया जा रहा है। नाला निर्माण, कच्चे नाले पक्के होने और पानी की निकासी का रूट निश्चित होने से विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा एवं अन्य जल का भराव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र सशक्त, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक शहर बनेगा। सरकार ने अजमेर को प्राथमिकता के साथ बजट उपलब्ध करवाया है। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। इसके लिए सरकार ने गत दोनों बजटों में पर्याप्त महत्त्व दिया है। क्षेत्र में विकास की गंगा अनवरत बहती रहेगी। शहर के ड्रेनेज सिस्टम तथा सड़क निर्माण के लिए करोड़ों रूपये की राशि उपलब्ध करवाई गई है। प्रत्येक विकास कार्य के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाया गया है।
उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़ी हुई सुविधाओं पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए जेएलएन चिकित्सालय मे विधानसभा अध्यक्ष हेल्प डेस्क स्थापित की गई। इसके माध्यम से मरीजों तथा परिजनों की सहायता की जाती है। सप्ताह के सातों दिन चौबीस घण्टे हेल्प डेस्क से लगातार आमजन लाभान्वित हो रहे है। अल्प समय में ही 3 हजार से अधिक व्यक्तियों की सहायता की गई है।
उन्होंने कहा कि जेएलएन चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज में नवीनतम तकनीक युक्त आधुनिक सुविधाओं से उपचार सुनिश्चित करने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। इसके भवन के लिए 50 करोड़ रूपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। इससे भवन का जीर्णाेद्धार एवं उन्नयन होगा। इसी प्रकार विकास के विविध आयामों के माध्यम से आमजन का जीवन आसान बनाने की दिशा में आगे भी कार्य जारी रहेंगे।
TagsAjmer उत्तर पेयजल समस्यासड़कों नेटवर्क मजबूतAjmer North drinking water problemstrong road networkजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





