राजस्थान

पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश भर में आंदोलन होगा

Admin Delhi 1
17 Jun 2023 11:15 AM GMT
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश भर में आंदोलन होगा
x

अजमेर न्यूज़: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य और प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीम अख्तर के खिलाफ राजकार्य में बाधा और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर जिला कांग्रेस में 2 फाड़ हो गए हैं। सचिन पायलट समर्थक कांग्रेसी महेंद्र सिंह रलावता, हेमंत भाटी, विजय जैन सहित अन्य कांग्रेसी नेता पूर्व मंत्री नसीम के पक्ष में आ गए हैं।

नसीम अख्तर के पति कांग्रेस नेता इंसाफ अली ने पायलट समर्थित नेताओं के साथ शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ तौर पर राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़ पर जिला कांग्रेस में गुटबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- राठौर साहब कार्यकर्ताओं को एमएलए, एडीए चेयरमैन और अन्य पदों पर पद आसीन करने का झांसा देना बंद करो। यह सब तो आलाकमान का काम होता है, विधायक जनता बनाती है। इंसाफ ने कहा- पूर्व मंत्री नसीम के खिलाफ साजिद पूर्वक मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके पीछे राजनीतिक स्वार्थ स्पष्ट तौर पर नजर आ रहा है।

मुकदमे को झूठा करार देते हुए इंसाफ अली ने कहा कि जिस अधिकारी विजय सिंह चौहान ने मुकदमा कराया है, उसके पार्टी विरोधी आचरण और भ्रष्टाचार गतिविधियों को लेकर पूर्व मंत्री नसीम पिछले 2 साल से मुख्यमंत्री स्तर पर शिकायतें कर रही थी। 2 साल में 9 बार पीएमओ को पत्र लिखे गए। अभी ताजा पत्र में मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि विजय सिंह चौहान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा- निजी स्वार्थ के लिए कुछ लोग संगठन को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Next Story