कांग्रेस में बढ़ी हलचल! मुख्यमंत्री ले सकते हैं सभी मंत्रियों का इस्तीफा

नई दिल्ली: बीते कई दिनों से राजस्थान कांग्रेस में सचिन पायलट गुट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुट में खींचतान की खबरें सामने आती रही हैं. ऐसे में कांग्रेस आलाकमान राजस्थान सरकार में बड़ा बदलाव करने के मूड में है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज शाम पांच बजे मुख्यमंत्री निवास पर कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक बुलायी है. माना जा रहा है कि इस बैठक में सभी मंत्रियों से इस्तीफा लिया जा सकता है. जिसके बाद गहलोत मंत्रिमंडल का पुनर्गठन होगा. माना जा रहा है कि कल यानी 21 नवंबर को गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो सकता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





