राजस्थान

पोल्ट्री फार्म में शव मिलने से लोगों में मचा हड़कंप

Admin4
31 Aug 2023 10:13 AM GMT
पोल्ट्री फार्म में शव मिलने से लोगों में मचा हड़कंप
x
अजमेर। अजमेर पुलिस को 3 दिन पहले अजमेर में बंद पड़े एक पोल्ट्री फार्म के बाहर महिला की लाश मिली थी। इसकी पहचान को लेकर पुलिस ने राज्य के बाहर भी डिटेल्स भेजी लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। अजमेर में 3 दिन पहले मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस दूसरे राज्यों में भी महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। मामले में सीओ उत्तर ने घटना स्थल पर जाकर एक बार फिर निरीक्षण किया। क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में 25 अगस्त की सुबह एक महिला का शव बंद पड़े पोल्ट्री फार्म के बाहर पड़ा मिला था। पुलिस ने महिला की हत्या की आशंका जताई और जांच शुरू की लेकिन जांच आगे बढ़ने से पहले शव की शिनाख्त होना जरूरी था जो 3 दिन बीतने के बाद भी नहीं हो पाई है।
पुलिस ने अजमेर जिले के अलावा राज्य के सभी जिलों व थानों में महिला की फोटो व अन्य जानकारी साझा की है। लेकिन, कहीं भी महिला की न तो कोई गुमशुदगी दर्ज है न ही अभी तक किसी व्यक्ति ओर से पहचानने की बात सामने आई है। इधर चार दिनों से महिला का शव मॉर्च्युरी में रखा है। सोमवार को सीओ उत्तर भोपाल सिंह भाटी भी निरीक्षण के लिए टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम के माध्यम से महिला का फोटो और जानकारी दूसरे राज्यों को भी भेजी जा रही है। यदि शिनाख्त नहीं होती है तो शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसका डीएनए सैंपल व कपड़े रख लिए जाएंगे।
Next Story