
x
अजमेर। अजमेर के माकड़वाली रोड पर स्थित बंद पड़े एक पोल्ट्री फार्म के बाहर शुक्रवार सुबह महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार महिला का गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को यहां लाया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने एफएसएल और एमओबी टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। वही, पुलिस जांच कर रही है कि महिला की हत्या पोल्ट्री फार्म में की गई या उसे कहीं और मारकर यहां फेंका गया है। इसके साथ ही महिला की शिनाख्त को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
शुक्रवार को माकड़वाली रोड पर मालाबार रेस्टोरेंट के नजदीक बंद पड़े पोल्ट्री फार्म के बाहर महिला का 2 दिन पुराना शव मिला। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही क्रिश्चियन गंज थाना अधिकारी करण सिंह खंगारोत मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी सिटी महमूद खान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। एडिशनल एसपी महमूद खान ने बताया कि पोल्ट्री फार्म के पीछे अज्ञात महिला की बॉडी मिली है। संभवतया गला घोंटकर हत्या की गई है। बॉडी की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। इसे लेकर जिले के सभी थानों पर सूचित कर दिया गया है। एडिशनल एसपी ने बताया कि करीब 2 दिन पुराना शव लग रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम के बाद ही पूरा मामला क्लियर हो पाएगा।
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एफएसएल, एमओबी और डॉग स्क्वाड टीम सूचना पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार पोल्ट्री फार्म के अंदर घसीटने के निशान भी मिले हैं। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार महिला की बॉडी पोल्ट्री फार्म के बाहर पड़ी थी। महिला का दुपट्टा उसके गले पर बंधा हुआ था। इसके साथ ही बॉडी को छुपाने के लिए उसे झाड़ियां से ढका हुआ था। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।
Tagsराजस्थानराजस्थान न्यूज़महिलाशवमचा हड़कंपदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story