राजस्थान

राजस्थान में अगले कुछ दिन लू के बढ़ने की आशंका, मौसम में बदलाव होगा

Admin Delhi 1
15 April 2022 7:33 PM IST
राजस्थान में अगले कुछ दिन लू के बढ़ने की आशंका, मौसम में बदलाव होगा
x

जयपुर न्यूज़: राजस्थान से एक पश्चिमी विक्षोभ की विदाई हो चुकी है और अब अगले दो दिन लू का दायरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखाएगा। 18 व 19 अप्रैल को राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा, जिसके चलते आंधी और तेज हवाओं का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग ने 15 अप्रैल को भी भरतपुर, दौसा सहित अन्य जिलों में धूलभरी हवा, बारिश और तेज हवाओं का जोर रहने की आशंका जताई है। गुरुवार रात जयपुर जिले में कुछ स्थानों पर अंधड़ ने विद्युत तंत्र को नुकसान पहुंचाया, जिसके चलते सैकड़ों घरों में पूरी रात अंधेरा पसरा रहा। पश्चिमी विक्षोभ की विदाई के बाद अब 16 व 17 अप्रैल को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी और 18 व 19 अप्रैल को दोबारा तापमान में कमी आ सकती है।

प्रदेश में तीन दिन से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म होने को है। इस दौरान राजस्थान के अधिकतर जिलों को लू की तपन से हल्की राहत मिली। जबकि जयपुर, जैसलमेर और नागौर सहित कई जिलों में धूलभरी आंधी भी चली। जैसलमेर में तो ओलावृष्टि ने माौसम का मिजाज ही बदल दिया। जयपुर जिले में बीती रात तेज अंधड़ के चलते गठवाड़ी और बामणवास गांव में बिजली के तार टूटने से सैकड़ों घरों में पूरी रात बिजली गुल रही। ग्रामीणों की मानें तो अंधड़ के चलते बिजली के कई पोल टूट गए। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद लू का जोर रहेगा। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार वतर्मान में औसत तापमान दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में 20 अप्रैल तक लू का जोर रहेगा, लेकिन तापमान 45 डिग्री तक नहीं पहुंचेगा। 16 व 17 अप्रैल को तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

राज्य के अजमेर में 39.6, भीलवाड़ा में 39.4, वनस्थली में 40.8, अलवर में 39.4, जयपुर में 39.0, पिलानी में 41.8, सीकर में 38.5, कोटा में 41.4, बूंदी में 40.5, डबोक में 39.1, बाड़मेर में 43.4, जैसलमेर में 42.3, जोधपुर में 42.6, बीकानेर में 41.4, चूरू में 41.5, श्रीगंगानगर में 42.6, टोंक में 41.2, अंता में 41.7, डूंगरपुर में 41.7, संगरिया में 41.2, जालोर में 42.2, सिरोही में 41.5, सवाई माधोपुर में 40.2, करौली में 42.0, बांसवाड़ा में 43.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

Next Story