राजस्थान

प्रशासन के लिए आईना है जो 20 साल तक विकास के लिए अंडरब्रिज नहीं बना सका

mukeshwari
13 July 2023 2:52 AM GMT
प्रशासन के लिए आईना है जो 20 साल तक विकास के लिए अंडरब्रिज नहीं बना सका
x
20 साल तक विकास के लिए अंडरब्रिज नहीं बना सका
बीकानेर। बीकानेर यह तस्वीर कोटगेट पर रखे अंडरब्रिज के मॉडल की है। लेकिन मौजूदा हालात में यह किसी आईने से कम नहीं है। आईना इसलिए, क्योंकि यह प्रशासन की कार्यप्रणाली को बयां कर रही है। 20 साल में भी अंडरब्रिज कागजों से बाहर नहीं आ पाया है। दूसरा यह हमारे विकास का आईना भी है, जो यह बता रहा है कि अंडरब्रिज इस तरह का होगा। बता दें कि कोटगेट और सांखला रेलवे क्रॉसिंग शहर की सबसे बड़ी समस्या है। दोनों क्रॉसिंग बंद होने पर लंबा जाम लगता है। इससे करीब दो लाख लोग परेशान होते हैं। समय और धन की बर्बादी होती है, वह अलग।
प्रशासन ने कोयला गली में सांखला फाटक और कोटगेट पर आरयूबी की योजना बनाई। रेलवे से डीपीआर मंजूर भी हो गई। राज्य सरकार ने 32 करोड़ भी मंजूर कर दिए। निर्माण का जिम्मा पीडब्ल्यूडी को सौंपा गया। वह सर्वे में जुटा हैै। इस बीच, मंगलवार को लाेक नायक शहीद भगतसिंह संस्थान के बैनर तले कलाकारों ने अनूठे अंदाज में विरोध करने और प्रशासन की आंखें खोलने का निर्णय लिया। उन्होंने अंडरब्रिज का मॉडल तैयार किया और कोटगेट पर रख दिया। इस दौरान संस्थान अध्यक्ष राजकुमार राजपुरोहित, चित्रकार मुकेश जोशी, डॉ. मोना सरदार डूडी, रामकुमार भादाणी आदि मौजूद रहे।
उमस ने शहर को किया बेहाल
पिछले चौबीस घंटे से बादलों ने बीकानेर की घेराबंदी तो कर रखी है लेकिन बरस नहीं रहे हैं। नतीजा ये है कि पूरा शहर उमस से बेहाल है। रविवार की दोपहर गर्मी ज्यादा नहीं पड़ी लेकिन शाम तक बारिश नहीं होने से नमी बढ़ गई। जिससे मौसम का लुत्फ नहीं उठाया जा सका। बीकानेर में रविवार को अधिकतम तापमान घटकर 35.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो कुछ दिन पहले तक 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। न सिर्फ दिन का बल्कि रात का तापमान भी घटकर 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है।
mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story