राजस्थान

राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज हुई, जारी है बदलाव

Admin Delhi 1
30 Nov 2022 5:54 PM IST
राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज हुई, जारी है बदलाव
x

जयपुर मौसम न्यूज़: प्रदेश में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। ऐसे में दिन में तापमान बढ़ जाता है, लेकिन रात में तापमान कम होने से ठंड बढ़ जाती है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार अगले 4 से 5 दिन मौसम में बदलाव की आशंका नहीं है। प्रदेश में अलवर, पिलानी, सीकर, कोटा, चूरू और चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सीकर और झुंझुनूं में भी तापमान में गिरावट हुई। झुंझुनूं के पिलानी में पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 7.7 डिग्री दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान सीकर में 0.5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 8.5 डिग्री दर्ज हुआ। जयपुर में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री और दिन का तापमान 27.3 डिग्री दर्ज किया गया।

Next Story