राजस्थान

आरसीसी की प्लेट्स चोरी का खुलासा

Admin Delhi 1
10 Jun 2023 6:45 PM IST
आरसीसी की प्लेट्स चोरी का खुलासा
x

जोधपुर: शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने मई महिने में एक गोदाम से आरसीसी की प्लेट्स चोरी के मामलें का आज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है।

थानाधिकारी जुल्फिकारअली ने बताया कि 19 मई को गुरूओं का तालाब निवासी हस्तीराम पुत्र भीखाराम की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया कि उसका एक आरसीसी प्लेट्स का गोदाम रामनगर चमन गली में आया है। जहां से अज्ञात चोर आरसीसी की 24 प्लेट्स चोरी कर ले गए है। इस पर पुलिस की एक टीम एसआई शिमला, कांस्टेबल सुरेंद्र, अशोक, गुमानराम एवं महिला कांस्टेबल सीता की गठित की गई।

पुलिस की टीम ने गुरूवार को संदिज्ध चोरों की तलाश करते हुए दो आरोपियों पांच बत्ती नेहरू कॉलोनी कच्ची बस्ती के रातानाडा निवासी सुल्तान पुत्र जवानाराम सांसी एवं गीता पत्नी धर्माराम सांसी को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की वारदात को 18 मई को अंजाम दिया गया था। पुलिस अब अभियुक्तों से अग्रिम जांच में जुटी है।

Next Story