राजस्थान

सूने मकान से लाखों की चोरी

Admin4
21 Aug 2023 11:02 AM GMT
सूने मकान से लाखों की चोरी
x
सीकर। चोर सूने मकान से लाखों की नगदी सहित सोने-चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो गए। बुजुर्ग महिला जब घर लौटी तो मकान के ताले टूटे देखकर उसके होश उड़ गए। घटना सीकर जिले के फतेहपुर कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस को दी रिपोर्ट में बुजुर्ग महिला परमेश्वरी देवी (60), फतेहपुर ने बताया कि वह लोगों के घरों में साफ-सफाई करने का काम करती है। वह अपने मकान को ताला लगाकर काम पर चली गई। पीछे से चोरों ने सूने मकान में धावा बोल दिया और मकान के ताले तोड़कर अंदर घुस गए।
चोर अनाज की पेटी में रखी एक लाख रुपए नगदी व 20 हजार के सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। जब बुजुर्ग महिला काम से घर लौटी तो उसने देखा कि मकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा हुआ था। महिला ने आसपास के लोगों को घटना के बारे में बताया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच हेड कांस्टेबल पूर्ण सिंह कर रहे हैं।
Next Story