राजस्थान

कोटा में 45 लाख की चोरी 7 वां आरोपी पुलिस केर हत्थे चढ़ा

Shreya
21 July 2023 9:42 AM GMT
कोटा में 45 लाख की चोरी 7 वां आरोपी पुलिस केर हत्थे चढ़ा
x

कोटा: कोटा बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के सूने मकान में चोरी के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मांगीलाल बागरिया उर्फ रामप्रसाद (40) भेरुजी की नीम के पास ग्राम सापुन्दा थाना सरवाड़ जिला अजमेर का रहने वाला है। इसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 5 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सूने मकान में 45 लाख रुपए की चोरी की थी। आरोपी पिछले 3 महीने से आरोपी फरार चल रहा था। डीएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में अबतक आरोपी विकास दीक्षित उर्फ पंडित उर्फ हिमांशु, रामदेव,घीसालाल,सत्या उर्फ सत्तू,उर्फ सत्यनारायण, घीसालाल, घीसाराम को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 45 लाख बरामद किए। इस मामले में अन्य आरोपी मांगीलाल, विनोद पाल, रतनीबाई, लक्ष्मी बाई, रेशमा व अन्य की तलाश जारी है।

ये था मामला21 अप्रैल को बजरंगनगर त्रिवेणी आवास निवासी महिला ने थाने में शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि वो मकान का ताला लगाकर बच्चों के साथ जयपुर गई थी। दोपहर में परिचित ने फोन पर मकान के गेट खुले होने की सूचना दी। जिस पर टेक्सी से जयपुर से कोटा पहुंची। घर जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई थी,कागजात बिखरे पड़े थे। घर से नगदी व गहने गायब थे। अज्ञात बदमाश घर से चोरी करके फरार हो गए।

पालिका कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण आज

राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन से जुड़े नगरपालिका कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार दोपहर 2 बजे सब्जीमंडी के पास स्थित अंबेडकर भवन में होगा। संघ के अध्यक्ष सुरेश नरवाला ने बताया कि मुख्य अतिथि एसडीएम नीरज रावत होंगी। अध्यक्षता राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय संरक्षक रामगोपाल राजा करेंगे। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष देवीलाल सैनी, उपाध्यक्ष रमेश मीणा, नेता प्रतिपक्ष महेंद्र सामरिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय गौतम और ईओ सत्यनारायण राठौर रहेंगे। गुरुवार को समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

Next Story