राजस्थान

सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल के सूने घर में चोरी

Admin Delhi 1
23 Jun 2023 12:33 PM IST
सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल के सूने घर में चोरी
x

अजमेर न्यूज़: अजमेर के चन्द्रबरदाई नगर में सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल के सूने मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर यहां से नकदी, कपडे़-बर्तन व खाने पीने का सामान ले गए। पीड़िता अपने बच्चों के पास गई थी और जब लौटी तो पता चला। रामगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बी ब्‍लॉक चन्‍द्रवरदाई निवासी सोनू सोनी पुत्री सुमनेश चन्द्र शर्मा ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह गर्मियों की छुटि्टयों में अपने बच्चों के पास गई थी और जब वापस लौटी तो पता चला कि घर के ताले तोड़ दिए है और खिड़की तोड़कर अन्दर घुसे। सारा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोर यहां से करीब बारह हजार नकद, करीब दस हजार के कपडे़, बर्तन व खाने पीने का सामान ले गया। रिपोर्ट में यह भी बताया कि वह पाली जिले के राजकीय उच्‍च माध्‍यमिक विद्यालय भिमाणा में प्रिंसिपल है। ऐसे में मकान सूना ही रहता है। चोर फिर आ सकते है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजुलाल को सौंपी है।

Next Story