राजस्थान

जाखली के शिवजी व जगदंबा मंदिर में चोरी

Admin Delhi 1
23 Jun 2023 12:56 PM IST
जाखली के शिवजी व जगदंबा मंदिर में चोरी
x

नागौर न्यूज़: मकराना के निकटवर्ती ग्राम जाखली में स्थित शिवजी मंदिर और जगदम्बा मंदिर (सरदार समिति अतिथि भवन) में लगी तिजोरिया और मूर्ति के चांदी का छत्र चोरी होने का मामला गुरुवार को पुलिस थाना मकराना में दर्ज हुआ हैं।

सरदार समिति अतिथि भवन जगदम्बा मंदिर अध्यक्ष जाखली निवासी सज्जन सिंह पुत्र धौंकल सिंह राजपूत ने बताया कि ग्राम में स्थित शिवजी और जगदम्बा माताजी के मंदिर में तिजोरियां लगी हुई थी। भगवान की मूर्तियों पर चांदी के छत्र लगे हुए थे। 20 जून की सुबह करीब 5 बजे मंदिर में पूजा करने पहुंचे, तो देखा तिजोरियां और छत्र नहीं थे। जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।

उन्होंने बताया कि तिजोरियों में करीब 20 हजार रुपए की नगदी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Next Story