राजस्थान

धार्मिक कार्यक्रम में चोरी, पांच महिलाएं गिरफ्तार, लाखों के जेवर जब्त

Saba Naaz
3 July 2025 9:41 PM IST
धार्मिक कार्यक्रम में चोरी, पांच महिलाएं गिरफ्तार, लाखों के जेवर जब्त
x
Rajasthan राजस्थान : चित्तौड़गढ़ की कोतवाली थाना पुलिस ने देहली गेट क्षेत्र में स्थित एक धार्मिक स्थल पर कथा के दौरान महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी का खुलासा किया है।
पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह की पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से सोने की छह चेन और एक मंगलसूत्र बरामद किया है। गिरफ्तार महिलाएं मध्यप्रदेश के बांछड़ा गिरोह से जुड़ी हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के अनुसार, 28 जून को शहर में बूंदी मार्ग स्थित रामद्वारा में संत के प्रवचन थे। इस दौरान महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी के मामले सामने आए थे।
इस संबंध में प्रार्थी पंचवटी, सैंथी निवासी कमलेश कुमार पुत्र रामकृष्ण समदानी ने कोतवाली थाने पर रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि 28 जून को बूंदी मार्ग स्थित रामद्वारा में संत की कथा का प्रवचन कार्यक्रम था। उक्त कार्यक्रम के दौरान अज्ञात लोगों ने सुबह 9 से 11 बजे के बीच सात महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी कर लिए। शिकायत पर कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
Next Story