राजस्थान

अजमेर में दिनदहाड़े व्यापारी की दुकान में चोरी

Admin Delhi 1
4 Oct 2023 12:09 PM IST
अजमेर में दिनदहाड़े व्यापारी की दुकान में चोरी
x

अजमेर: अजमेर के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक दुकान से पैसों से भरा बैग चोरी कर बदमाश फरार हो गया। पीड़ित व्यापारी ने क्लॉक टावर थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया है।

पुलिस के अनुसार चंद्रवरदाई नगर हाल अनाज मंडी पड़ाव निवासी सतनारायण पुत्र दीनदयाल गोयल ने थाने में दी शिकायत दी, जिसमें बताया कि वह खाना खाकर अपनी पड़ाव स्थित दुकान की गद्दी पर आकर लेट हुआ था। दुकान के बाकी सदस्य काम कर रहे थे।

अचानक से एक लड़का वहां पहुंचा और दुकान में रखे सफेद रंग के बैग को लेकर फरार हो गया। बैग में 50 हजार रुपए और अन्य दस्तावेज थे। दुकान मालिक ने बताया कि बदमाशों का पीछा भी किया गया लेकिन, वह मोटरसाइकिल पर अपने अन्य साथी के साथ भाग गया। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story