राजस्थान

दिनदहाड़े मकान से चोरी: ढाई लाख के जेवर चुराए

Soni
27 Feb 2022 5:06 AM GMT
दिनदहाड़े मकान से चोरी: ढाई लाख के जेवर चुराए
x

रामगंजमण्डी में दिन दहाड़े एक मकान में चोरी की घटना हुई। अज्ञात बदमाश घर की अलमारी का लॉक खोलकर जेवर लेकर फरार हो गया। जाते समय बाहर की कुंडी लगा गया। वारदात के समय पीड़ित परिवार दूसरी मंजिल के कमरे में बैठा था। खटपट की आवाज आने पर नीचे आकर देखा तो सामान बिखरा था,आलमारी खुली हुई थी। गली में लगे CCTV फुटेज को चेक किया तो एक संदिग्ध युवती नाली में कुछ सामान डालती नजर आई। CCTV फुटेज के आधार पर नाली में जाकर देखा तो चोरी का चांदी का सामान मिला। पीड़ित परिवार ने ढाई लाख के जेवर चोरी की शिकायत पुलिस थाने में दी है। पीड़ित परिवार बाजार नम्बर 6 इलाके में रहता है। पीड़ित महिला ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर 3 बजे के आसपास की है।

अज्ञात बदमाश मकान में घुसा ओर अलमारी में से 1सोने की चैन,2 कान के टॉप्स,1 अंगूठी,1 मंगलसूत्र करीब 2 लाख 50 हजार के जेवर चोरी की। अलमारी में आर्टिफिशियल जेवर भी रखे थे। थी। चोर ने उन्हें वही छोड़ दिया। चोर जाते समय बाहर की कुंडी लगा गया। पीड़ित महिला ने बताया कि घटना के बाद फोन करके बेटे को मौके पर बुलाया और पुलिस को सूचना दी। नाली में मिला चांदी का छोटा कलश व कागजात को पीड़ित महिला ने अपना बताया है।

Next Story