राजस्थान

पड़ोसियों में बैनर लगाने की बात पर युवक के चाकू मारे

Admin4
22 Jun 2023 7:42 AM GMT
पड़ोसियों में बैनर लगाने की बात पर युवक के चाकू मारे
x
कोटा। कोटा पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार बदमाशों ने जमादार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में जमादार के पीठ व जांघ में घाव लगे। उसे इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल लाया गया। घायल दीपक नगर निगम कोटा उत्तर में जमादार है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाला बदमाश, दीपक का पड़ोसी है। दोनों के बीच सात साल पहले पार्टी का बैनर लगाने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय दीपक सरकारी नौकरी में नहीं था।
घायल दीपक ने बताया कि घटना सुबह साढ़े 8 बजे के आसपास की है। कुन्हाड़ी इलाके में वार्ड 50 के सेक्टर 4 में सफाईकर्मियों ड्यूटी लगा रहा था। उसी समय तीन बाइको पर बदमाश आए। स्टाफ को साथ देखकर एक बार तो चले गए। फिर दुबारा आकर चाकू से हमला कर दिया। उसके पीठ व जांघ पर चाकू लगे। दीपक ने बताया कि उसका परिवार लाडपुरा हरिजन बस्ती में रहता है। पड़ोस में मोलाराम का मकान है। सात आठ साल पहले पार्टी का बैनर लगाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद दो तीन बार बदमाशों ने हमला करने की कोशिश की थी। इससे परेशान होकर डेढ़ साल पहले ही बोरखेड़ा इलाके में शिफ्ट हुआ था। आज मोलाराम के लड़के अंकुश ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया। जिसकी शिकायत थाने में दी है।
Next Story