राजस्थान

पत्थर व ईट से वार कर युवक को किया घायल, डाक्टरों ने किया मृत घोषित

Admin Delhi 1
6 Oct 2022 6:09 PM IST
पत्थर व ईट से वार कर युवक को किया घायल, डाक्टरों ने किया मृत घोषित
x

जयपुर न्यूज़: शिप्रा पथ थाना इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने जगन्नाथपुरी में रहने वाले युवक के सिर में पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार मृतक वकील बंजारा जगन्नाथपुरी में किराए के मकान में रहता था। वह एक निजी अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता था। बताया जा रहा है कि शिप्रा पथ में रावण दहन के दौरान कुछ युवकों से उसका झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद वह अपने घर चाल गया। उसके बाद बाइक लेकर आधा दर्जन युवक उसके घर पर पहुंचे।

इन युवकों ने उसके सिर पर पत्थर व ईट से वार कर उसे घायल कर दिया। उसके साथियों ने उसे जयपुरिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Story