राजस्थान

चाय की थड़ी पर गैस सिलेंडर भभकने से युवक बुरी तरह झुलसा

Admin4
15 April 2023 9:21 AM GMT
चाय की थड़ी पर गैस सिलेंडर भभकने से युवक बुरी तरह झुलसा
x
करौली। शहर की अग्रसेन विहार कॉलोनी स्थित एक चाय की थडी पर गुरुवार की शाम गैस सिलेंडर भभकने से युवक झुलस गया। जिसे राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ डीएन शर्मा ने बताया कि नरसिंहपुरा निवासी अर्जुन गुर्जर चाय की थडी करता है। गुरुवार की शाम अचानक चाय की थडी में रखा सिलेंडर भभक गया। उसे बुझाने के प्रयास में अर्जुन झुलस गया। झुलसे युवक ने बताया कि सिलेंडर में आग भभकने से चाय की थडी में रखा मोबाइल व फोटो स्टेट मशीन भी जलने से उसे करीब 60 हजार के नुकसान का सामना करना पडा है।
Next Story