राजस्थान

युवक ने सल्फास खाकर जान देने की कोशिश

Admin4
1 Jun 2023 11:16 AM GMT
युवक ने सल्फास खाकर जान देने की कोशिश
x
कोटा। कोटा ग्रामीण इलाके के इटावा में एक युवक ने सल्फास खाकर जान देने की कोशिश की। समय रहते उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, उसका इलाज चल रहा है। सामने आ रहा है कि युवक ने पत्नी से प्रताड़ित होकर यह कदम उठाया। मामले के अनुसार इटावा सरोवर नगर का रहने वाला अजय गौतम ने सुसाइड की नीयत से शराब के नशे में घर में रखी सल्फास की गोलियों का सेवन कर लिया। परिजनों को पता लगने पर उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित युवक ने बताया कि उसने शिवपुरा की रहने वाली नाबालिग लड़की से साल 2017 में प्रेम विवाह किया था।
लड़की के माता-पिता की शिकायत पर उसे और परिवार को जेल भी जाना पड़ा था। बाद में लड़की द्वारा शादी करने की जिद पर लड़की के माता-पिता दोनों की शादी को लेकर राजी हुए। दोनों के एक लड़का है। आरोप है कि शादी के बाद अजय की पत्नी उसकी मां के कहने पर मोबाइल पर अन्य युवकों को मैसेज कर खुद को कंवारी बताती थी और अपने अकाउंट में पैसे डालने को कहती थी। उसके कुछ युवकों के साथ दोस्ती भी है। इसकी जानकारी अजय को लगने पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। जिसके बाद लड़की की मां उसे लेकर अपने घर चली गई।
बाद में गुपचुप तरीके से दो साल पहले अजय की पत्नी एक युवक के साथ नाते चली गई। पत्नी के चले जाने से वह डिप्रेशन में रहने लगा और शराब तथा नींद की गोलियों का सेवन करने लगा। अजय का आरोप है कि उसकी पत्नी बार बार उसे धमकियों देती है। पैसों के लिए परेशान कर रही है। इसी बात से तंग आकर अजय ने आत्महत्या की नीयत से तीन-चार गोली सल्फास की खा ली, उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसके लेकर अस्पताल पहुंचे और भर्ती कर इलाज शुरू किया।
Next Story