राजस्थान

खुद को चाकू मार कर युवक ने अपने आप को किया घायल

Admin4
16 Aug 2023 3:50 PM IST
खुद को चाकू मार कर युवक ने अपने आप को किया घायल
x
कोटा। दिमागी रूप से बीमार युवक ने खुद के शरीर पर चाकू से हमला कर दिया। उसके शरीर पर तीन घाव आए हैं, परिजन उसे लेकर कोटा के एमबीएस अस्पताल पहुंचे जहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। मामले के अनुसार बारां के राधे नगर का रहने वाला समीर दिमागी रूप से बीमार है। परिजनों के अनुसार वैसे तो वह ठीक रहता है लेकिन कभी-कभी अचानक से उल्टी सीधी हरकतें करने लगता है। खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है। पहले भी वह इस तरह से खुद को या दूसरों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर चुका है। घरवालों ने बताया कि मंगलवार को वह घर पर बैठा था, इसी दौरान अचानक से समीर ने चाकू उठाया और खुद पर वार करने लगा। परिजनों को पता लगा तो वह उसे रोकने की कोशिश करने लगे।
तब तक वह तीन वार अपने शरीर पर कर चुका था, इससे उसके पेट पर घाव हो गए। उसे लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे जहां से उसे कोटा रेफर कर दिया गया। घरवालों के अनुसार समीर को कोई परेशानी भी नहीं है, न ही किसी बात को लेकर तनाव है। मानसिक रूप से बीमारी के चलते उसने यह कदम उठाया।
Next Story