राजस्थान

युवक खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गया था, सांप के काटने से हुई मौत

Admin Delhi 1
17 Aug 2022 1:42 PM IST
युवक खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गया था, सांप के काटने से हुई मौत
x

भरतपुर न्यूज़: नदबई के एक खेत में चारा लेने गए एक युवक को मंगलवार को सांप ने काट लिया। जिससे देर शाम उसकी मौत हो गई। परिजन युवक को इलाज के लिए नदबई सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। युवक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे भरतपुर रेफर कर दिया। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने नदबई सीएचसी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

एएसआई श्रीराम ने बताया कि ऊंच गांव निवासी नवीन (20) पुत्र जगदीश प्रसाद चारा लेने खेत में गया था। इसी बीच एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नदबई सीएचसी मोर्चरी में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

Next Story