राजस्थान

युवक ने युवती को दिया शादी का झांसा, होटल में बुलाकर किया रेप

Rounak Dey
27 Jun 2022 7:20 PM IST
युवक ने युवती को दिया शादी का झांसा, होटल में बुलाकर किया रेप
x
पढ़े पूरी खबर

जयपुर के जवाहर सर्किल इलाके में एक युवती को शादी का झांसा देकर मुम्बई की होटलों में उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस युवती को मुंबई से दस्तयाब कर जयपुर लेकर आयी है. युवती ने मुंबई से लौटने के बाद जवाहर सर्किल थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है.

जवाहर सर्किल पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर की 19 वर्षीय युवती की ओर से शिकायत दी गई है. जिसने बताया कि साल 2021 में वह अपनी नानी के पास उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में गई थी. वहीं पर उसकी जान पहचान पड़ोस में रहने वाले विक्रम सिंह से हुई थी. उसके बाद युवती वापस जयपुर आ गई थी. इस दौरान विक्रम का उसके पास फोन आता रहा.
आरोपी विक्रम ने उसे मुंबई में जॉब दिलाने में और शादी करने का झांसा दिया. जिसके बाद युवती जयपुर से मुंबई पहुंच गई. दस दिनों तक आरोपी ने उसे रेलवे स्टेशन के पास होटल में रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में युवक ने उससे शादी से इनकार कर दिया. इस दौरान युवती के परिजनों ने उसके लापता होने की गुमशुदगी जयपुर में दर्ज कराई थी. जिसके बाद जयपुर पुलिस मुंबई पहुंची और युवती को होटल से दस्तयाब कर जयपुर लेकर आयी. जवाहर सर्किल थाना पुलिस के मामले में जांच जारी है.
Next Story