राजस्थान

युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी अपनी जान

Admin Delhi 1
18 Sept 2022 12:43 PM IST
युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी अपनी जान
x

पाली न्यूज़: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी अपने जान युवक ने सुसाइड से पहले अपने दोस्त को फोन किया और बाइक व मोबाइल ले जाने की बात कही। सूचना पर पुलिस स्टेशन पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। मामला पाली के बोमादड़ा के पास का है। ट्रांसपोर्ट नगर थानाधिकारी विक्रम सिंह सांदू ने बताया कि मृतक की पहचान जोधपुर के पिचियाक (बिलाड़ा) हाल पाली के मंडिया रोड निवासी शिवराम पुत्र मोहनलाल कीर के रूप में हुई है।

मृतक के दोस्त हुकुम सिंह ने पुलिस को बताया कि शिवराम उसका दोस्त था। दोनों मंडिया रोड पर फैक्ट्री में साथ काम करते थे। शनिवार शाम करीब 4 बजे उसे शिवराम ने कॉल किया। बोला कि उसकी बाइक बोमादड़ा रेलवे ट्रेक के पास पड़ी है। दोनों मोबाइल गाड़ी के बैग में पड़े मिलेंगे। बाइक की चाबी गाड़ी की टंकी की कवर में मिलेगी ले जाना। और बोला कि मेरी बहन को मोबाइल चाहिए, उसे दे देना, गुड बाय। दोस्त की बात सुनकर वह घबरा गया और तुरंत बोमादड़ा रोड निकला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। शिवराम की ट्रेन से कटने से मौत हो चुकी थी। पास ही उसकी बाइक पड़ी थी। उसके दोनों मोबाइल बाइक के बैग में पड़े मिले। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया, जांच जारी है।

Next Story